द इंडियन व्यू

गंभीर का टेस्ट खिलाड़ियों को संदेश : रणजी खेलो, मैच फिट रहो

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र में कौशल विशेष अभ्यास की जगह आगामी दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास के लिए अपने-अपने राज्यों के लिए रणजी ट्रॉफी…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
गंभीर का टेस्ट खिलाड़ियों को संदेश : रणजी खेलो, मैच फिट रहो

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र में कौशल विशेष अभ्यास की जगह आगामी दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास के लिए अपने-अपने राज्यों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलें। भारतीय मुख्य कोच के लिए मैच अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है।

गंभीर ने कहा कि टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त है क्योंकि भारत की टी20 टीम नौ नवंबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा। कोच ने अपना तर्क समझाते हुए कहा, ‘‘कभी-कभी यह मुश्किल होता है लेकिन पेशेवरता इसी को कहते हैं।

खिलाड़ियों को अपने दिनों का सर्वश्रेष्ठ तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि हम जानते हैं कि यहां से वन-डे क्रिकेट, फिर टी20 क्रिकेट और चार दिन बाद फिर टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल है।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘ जो खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, मुझे लगता है कि उनके लिए तैयारी करना और घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। सीओई में जाकर सिर्फ अपने कौशल पर काम करने के बजाय मुझे लगता है कि जितना ज्यादा वे टेस्ट मैचों के लिए खेलेंगे, वह टीम के लिए उतना ही फायदेमंद होगा।’’

बल्लेबाज साई सुदर्शन, हरफनमौला रवींद्र जडेजा, रिजर्व बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल और रिजर्व विकेटकीपर नारायण जगदीसन भारतीय टेस्ट टीम के ऐसे खिलाड़ी है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे हैं इन खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी के कुछ दौर खेलने की संभावना है।

इसके साथ ही चोट से वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर भी दिल्ली के दूसरे रणजी मैच को खेलने की संभावना है। प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल के भी ऑस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला समाप्त होने के बाद रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

गंभीर ने राहुल, सुदर्शन, जुरेल और पडिक्कल का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ के लिए खेलकर वेस्टइंडीज श्रृंखला की तैयारी की थी। राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी भारत ‘ए’ के लिए खेला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।