खेल पत्रकारिता के स्तंभ संतोष सूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि, खेल में योगदान को किया याद
लखनऊ। लखनऊ के खेल पत्रकारों ने गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई एक सभा में खेल पत्रकार संतोष सूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पत्रकारों, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने संतोष सूरी के साथ बिताये…

लखनऊ। लखनऊ के खेल पत्रकारों ने गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई एक सभा में खेल पत्रकार संतोष सूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पत्रकारों, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने संतोष सूरी के साथ बिताये गए पलों को साझा किया।
सभा की शुरुआत संतोष सूरी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। सभा में खेल पत्रकारिता में संतोष सूरी के योगदान को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि संतोष सूरी खेल पत्रकारिता के पितामह थे। उनके पास खेल खासकर क्रिकेट की जानकारी का भंडार था।
किसी को भी क्रिकेट के किसी आंकड़े की जरूरत होती तो सीधे सूरी से संपर्क करता था। उन्होंने अपनी लेखनी से क्रिकेट के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबार को पहचान दी।
इस दौरान तय किया गया कि संतोष सूरी के नाम पर खेलों का बड़ा आयोजन किया जायेगा। उनके नाम से खेल पत्रकारिता का पुरस्कार भी दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्रिकेटर मोहसिन राजा ने घोषणा की कि वह सूरी के नाम पर मीडिया की एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।
इस मौके पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, प्रख्यात क्रिकेटर अशोक बाम्बी, ईशा एडवरटाइजिंग के एमजी टुटेजा, अनुराग मिश्र, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक प्रवीन कुमार, खेल पत्रकार असीम मुख़र्जी, शरद दीप, राजीव श्रीवास्तव, राजेंद्र कात्यायन समेत तमाम खेल पत्रकार, खिलाड़ी और खेल संघो से जुड़े लोग शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
