द इंडियन व्यू

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा प्रथम स्थान पर, मेजबान छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर

जगदलपुर : धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए,…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
2 min read
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा प्रथम स्थान पर, मेजबान छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर

जगदलपुर : धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओडिशा पदक तालिका में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद झारखंड और गुजरात का कब्जा है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण और तीन रजत के साथ पांचवें स्थान पर है।

 

तक पदक तालिका में ओडिशा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ओडिशा ने अब तक 7 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान सुरक्षित कर लिया है, जिससे वह खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। ओडिशा के बाद झारखंड ने 5 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं गुजरात 3 स्वर्ण सहित कुल 9 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। कर्नाटक भी 3 स्वर्ण पदकों के साथ गुजरात को कड़ी टक्कर दे रहा है।

 

मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए तीसरा दिन मिला जुला रहा। स्थानीय दर्शकों के उत्साह के बीच टीम ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते, जिससे वह पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण के साथ कुल 4 पदक हासिल किए हैं, जबकि असम 1 स्वर्ण और 2 कांस्य के साथ दौड़ में बना हुआ है। केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने रजत और कांस्य पदक तो जीते हैं, लेकिन अभी स्वर्ण पदक का इंतजार है। तीसरे दिन कुल 24 स्वर्ण, 24 रजत और 24 कांस्य पदकों का वितरण हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, जहां आने वाले दिनों में मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।