खराब फॉर्म में सैम अयूब, वकार यूनुस ने उठाई प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग
एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के करीब 4 दशकों के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में भिड़ने जा रही हैं। इस एशिया कप में दोनों देशों की ये तीसरी भिड़ंत होगी। पिछले…

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के करीब 4 दशकों के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में भिड़ने जा रही हैं। इस एशिया कप में दोनों देशों की ये तीसरी भिड़ंत होगी। पिछले दोनों मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने एक पाकिस्तानी स्टार को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है। वकार ने सैम अयूब को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मैच में भी बिना खाता खोले आउट हुए।
इस एशिया कप के 6 मैचों में वह 4 बार खाता तक नहीं खोल पाए हैं। 23 साल का ये क्रिकेटर एशिया कप में अब तक सिर्फ 23 रन बनाया है। एक मैच में उसने 21 रन और एक में 2 रन बनाए थे। सैम अयूब एशिया कप में अब तक जहां बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे हैं, वहीं गेंद से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है।
उन्होंने 6 मैचों में अभी तक 8 विकेट लिए हैं। इसके बाद भी वकार यूनुस उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने लायक नहीं मानते। गुरुवार के मैच में कॉमेंट्री के दौरान वकार ने अयूब की खराब बैटिंग पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'देखिए, मैंने दूसरी बार डक के बाद कहा था कि इस लड़के को बेंच पर बैठाने की जरूरत है।
ऐसा नहीं है कि वह टैलेंटेड नहीं है; वह बहुत टैलेंटेड है। मुझे लगता है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य है। लेकिन कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं जा रही होती हैं तो आप लगातार नीचे, और नीचे चले जाते हैं। यहां उसके साथ यही हो रहा है। इस दोपहर जब वह फील्ड में आ रहा था तो उसका बॉडी लैंग्वेज बहुत खराब था।'
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
