क्रिकेट खेलते-खेलते मैदान में दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी का निधन
चंडीगढ़ : पंजाब के फिरोजपुर जिले में रविवार को क्रिकेट खेलते समय एक नौजवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हरजीत सिंह ने छक्का मारा और अगले ही पल मैदान पर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो…

चंडीगढ़ : पंजाब के फिरोजपुर जिले में रविवार को क्रिकेट खेलते समय एक नौजवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हरजीत सिंह ने छक्का मारा और अगले ही पल मैदान पर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में रविवार सुबह डीएवी स्कूल के मैदान में कुछ युवा सामान्य की भांति क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय 49 रन बनाकर खेल रहे नौजवान हरजीत सिंह ने एक बॉल पर छक्का मार दिया। एक अन्य खिलाड़ी बॉल लेने के लिए चला गया और हरजीत सिंह साथी बैटसमैन से बात करने लगा। इसी दौरान हरजीत सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। साथी खिलाडिय़ों ने उसे पहले सीपीआर दिया। इसके बाद हरजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। पेशे से बढ़ई हरजीत शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलता था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
