क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ऋद्धिमान साहा ने ली विदा
बंगाल के दिग्गज बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच रणजी ट्रॉफी में खेला। @Wriddhipops भारत के सबसे शानदार विकेटकीपर रहे ऋद्धिमान…

बंगाल के दिग्गज बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच रणजी ट्रॉफी में खेला।

भारत के सबसे शानदार विकेटकीपर रहे ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने परिवार, जिन टीमों के लिए उन्होंने खेला, और उन लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने वर्षों तक उनकी मदद की।
उन्होंने कहा कि अपने देश, राज्य, जिले, क्लब, विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने पहले ही मौजूदा सत्र की शुरुआत में अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया था।
ऐसा माना जा रहा है कि संन्यास के बाद वह कोचिंग में जा सकते हैं। 2014 में एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद साहा भारत के नियमित टेस्ट विकेटकीपर बने और दिसंबर 2021 में भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। हालांकि ऋषभ पंत के ठीक होने के बाद भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले और उन्हें लाल गेंद के प्रारूप में देश का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता था। साहा के मेंटोरशिप में युवा अभिषेक पोरेल बंगाल के तीनों प्रारूपों के नियमित विकेटकीपर बनकर उभरे हैं और फिलहाल वह इंडिया ए की योजनाओं का भी हिस्सा हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
