द इंडियन व्यू

लखनऊ के कौस्तुभ ने फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस में जीत से की शानदार शुरूआत

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के टॉप सीड कौस्तुभ सिंह और चण्डीगढ़ के चौथे सीड तानिश नंदा मंगलवार को फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप की ब्वायॅज़ अंडर-14 सिंगल्स कैटेगरी में दूसरे राउंड में पहुंच गए। गौरतलब है कि…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
लखनऊ के कौस्तुभ ने फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस में जीत से की शानदार शुरूआत

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के टॉप सीड कौस्तुभ सिंह और चण्डीगढ़ के चौथे सीड तानिश नंदा मंगलवार को फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप की ब्वायॅज़ अंडर-14 सिंगल्स कैटेगरी में दूसरे राउंड में पहुंच गए। गौरतलब है कि चैम्पियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्पलेक्स में हो रहा है।

कौस्तुभ ने एक घण्टे से भी कम समय में हरिहरन महामुनि को 9-2 से हराकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। हालांकि हरिहरन ने पहला गेम जीता, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के कौस्तुभ ने आठ गेम जीते, पूरे मुकाबले में वे सिर्फ दो गेम हारे तथा बेसलाईन पर नियन्त्रण बनाए रखते हुए शार्प सर्व के साथ उन्होंने जीत अपने नाम कर ली।

तानिश ने भी शानदार परफोर्मेन्स देते हुए ऋषव प्रसाद को 9-0 से हरा दिया। वे एक गेम भी नहीं हारे, और हर बार अपने प्रतिद्वंद्वी के सर्व को तोड़ते हुए अपनी लय बनाए रखी।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा समर्थित तथा ऑल इंडिया टेनिस एसोएशन एवं दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फेनेस्टा ओपन भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक टेनिस चैम्पियनशिप है, जिसमें देश भर से शीर्ष पायदान के दावेदार हिस्सा लेते हैं।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के छठे सीड मोनोदीप देय ने भी अंश जलोटा को 9-1 से हरा कर सभी का मन मोह लिया। देय ने बार-बार अंश की सर्व को तोड़ा और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सिर्फ एक गेम गंवाया।

प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने वाले विजेताओं को जुनियर कैटेगरी में किट भत्ता दिया जाएगा। अंडर-16 और अंडर-14 के विजेताओं एवं रनर-अप्स में से प्रत्येक को रु 25000 की टेनिस स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।