द इंडियन व्यू

कोलकाता गोदाम हादसे में मालिक समेत पांच गिरफ्तार, मृतकों की संख्या पांच हुई

कोलकाता : कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में पुलिस ने गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए गैर इरादतन हत्या का…

Ragwendra P Singh
June 25, 2026
2 min read
कोलकाता गोदाम हादसे में मालिक समेत पांच गिरफ्तार, मृतकों की संख्या पांच हुई

कोलकाता : कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में पुलिस ने गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 घायल श्रमिकों का एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात तारातला इलाके के ही एक आवासीय परिसर से गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने गोदाम के पर्यवेक्षक समेत करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर तारातला थाने में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद शंभूनाथ सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपितों में संरचनात्मक अभियंता कमल सामंत, गोदाम का पर्यवेक्षक सैयद मोहम्मद गुलजार, श्रमिक आपूर्तिकर्ता मोहम्मद अताउल और सुभाष सरकार शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा छत ढहने के पीछे निर्माण संबंधी लापरवाही की क्या भूमिका रही।

 

गुरुवार सुबह भी घटनास्थल पर राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। आशंका है कि मलबे के भीतर अब भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। भारी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ढहे हुए ढांचे को सहारा देकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक घटनास्थल से कुल 29 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

 

तारातला हादसे की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है। इस दल में कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग के सहायक आयुक्त स्तर के एक अधिकारी, हत्या शाखा के थाना प्रभारी, गुप्तचर विभाग के चार अधिकारी और तारातला थाने के दो उपनिरीक्षक शामिल किए गए हैं। जांच की निगरानी गुप्तचर विभाग के उपायुक्त करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।