द इंडियन व्यू

कोलकाता गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया

कोलकाता : कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
1 min read
कोलकाता गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया

कोलकाता : कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना गड़ियाहाट क्रॉसिंग, दक्षिण कोलकाता में हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर की है। उन्होंने लिखा है कि "जब हम कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के खिलाफ गड़ियाहाट क्रॉसिंग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने मुझे और भाजपा के राज्य एवं जिला स्तर के नेताओं को अन्यायपूर्ण तरीके से हिरासत में ले लिया।"

इस दौरान भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया। पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए ममता सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।