कोलकाता के एक स्ट्रॉन्ग रूम में तृणमूल का हंगामा, चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के आरोपों को खारिज किया
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में कथित संदिग्ध गतिविधियों के विरोध में गुरुवार शाम तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। चुनाव आयोग ने रात में प्रेस…

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में कथित संदिग्ध गतिविधियों के विरोध में गुरुवार शाम तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। चुनाव आयोग ने रात में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
तृणमूल उम्मीदवार कुणाल घोष और शशि पांजा केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में विजय उपाध्याय भी विरोध में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। लाइव स्ट्रीमिंग में अंदर कुछ होता दिख रहा है। बैलेट पेपर इधर-उधर किए जा रहे हैं, जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि अंदर कुछ नहीं हो रहा।
स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा उम्मीदवार तापस राय और संतोष पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात की और वहां से लौट गए। रात में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सील और सुरक्षित है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि वहां कई केंद्रों की ईवीएम रखी गई हैं और गुरुवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट को अलग कर रहे थे। इसकी पूर्व सूचना उम्मीदवारों को दी गई थी। मनोज अग्रवाल ने कहा कि पोस्टल बैलेट अलग करने की प्रक्रिया के वीडियो को देखकर ही छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं, जो पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। स्ट्रॉन्ग रूम 100 प्रतिशत सुरक्षित है। उन्होंने रोप लगाया कि बेवजह माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी भी शाम ढलने के बाद सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीईओ ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को वहां जाने का अधिकार है और इसमें आयोग को कोई आपत्ति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
