कोरिया ओपन: प्रणय चोट के कारण रिटायर हुए, आयुष और किरण को मिली हार
सुवोन : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय चोट के कारण बुधवार को कोरिया ओपन 2025 से बुधवार को रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि आयुष शेट्टी भी बाहर हो गए, जिससे टूर्नामेंट में भारत की चुनौती यहां मुख्य ड्रॉ के पहले दिन ही…

सुवोन : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय चोट के कारण बुधवार को कोरिया ओपन 2025 से बुधवार को रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि आयुष शेट्टी भी बाहर हो गए, जिससे टूर्नामेंट में भारत की चुनौती यहां मुख्य ड्रॉ के पहले दिन ही समाप्त हो गई।
इंडोनेशिया के चिको ऑरा द्वी वार्डोयो के खिलाफ 33 वर्षीय प्रणय 5-8 से पीछे चल रहे थे। क्रॉस-कोर्ट स्मैश खेलते समय उन्हें चोट लग गई और उनकी दाहिनी पसलियां दब गईं। मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद उन्होंने खेल फिर से शुरू किया, लेकिन असहज महसूस करने पर 8-16 के स्कोर पर उन्हें रिटायर होना पड़ा।
यूएस ओपन सुपर 300 में इस सीज़न में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय आयुष को चीनी ताइपे के सु ली यांग ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 18-21 से हरा दिया।
महिला एकल में किरण जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर की लोह कीन यू से 14-21, 22-20, 14-21 से हार गईं। महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय चौथी वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी पुत्रि वर्दानी से 16-21, 15-21 से हार गईं।
मिश्रित युगल में जापान की युइची शिमोगामी और सयाका होबारा ने भारत के मोहित जगलान और लक्षिता जगलान को 7-21, 14-21 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
