कोयला घोटाला मामला : आईएएस समीर विश्नोई की नौ अवैध अचल सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश
रायपुर : कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित आईएएस समीर विश्नोई की नौ अवैध अचल सम्पत्तियों काे विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर ने कुर्क करने का आदेश जारी किया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 15…

रायपुर : कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित आईएएस समीर विश्नोई की नौ अवैध अचल सम्पत्तियों काे विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर ने कुर्क करने का आदेश जारी किया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच
बतायी जा रही है।
एसीबी के अधिकारी ने बताया कि कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई के विरूद्ध राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक 23/2024 धारा 13 ( 1 ) बी, 13 ( 2 ) पीसीएक्ट 1988 यथा संशोधित के तहत आय से अधिक सम्पत्ति का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जांच में कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित आईएएस समीर विश्नोई की लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अवैध अचल सम्पत्तियों का पता चला। इस पर पेश आवेदन पर विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर के संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।
एसीबी के अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि समीर विश्नोई ने अपने परिवार के सदस्यों एवं विभिन्न फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध अचल सम्पत्ति अर्जित की है। कोयला घोटाले की चल रही जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने समीर विश्नोई की 5 अचल सम्पत्तियों को अटैच किया था। लेकिन जांच के दौरान 9 अतिरिक्त अवैध अचल सम्पत्तियों का पता चला, जिसे कुर्क करने के लिए विशेष अदालत में ईओडब्ल्यू की ओर से आदेवन दिया गया था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच है।
विशेष न्यायालय के संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश के साथ ही समीर विश्नोई द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्तियों की बिक्री पर पूर्णतः रोक लग गई है। इसके पूर्व सौम्या चौरसिया के अवैध अचल सम्पत्तियों की भी कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के आदेश से कराई गई है। ब्यूरो ने बताया कि पंजीबद्ध अपराधों में अन्य आरोपित लोक सेवकों के विरूद्ध भी सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
