कैंडिडेट्स शतरंज: जवोकिर सिंदरोव की बादशाहत कायम, प्रज्ञानानंदा खिताब की दौड़ से बाहर
उज़्बेकिस्तान के जवोकिर सिंदरोव ने भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराकर कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना अजेय प्रदर्शन जारी रखा और दसवें राउंड के बाद दो अंकों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। सिंदरोव ने इस टूर्नामेंट में…

उज़्बेकिस्तान के जवोकिर सिंदरोव ने भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराकर कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना अजेय प्रदर्शन जारी रखा और दसवें राउंड के बाद दो अंकों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
सिंदरोव ने इस टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत दर्ज की और कुल आठ अंक तक पहुँच गए, जिसमें भारत के युवा ग्रैंडमास्टर पर यह उनकी दूसरी जीत भी शामिल है। नीदरलैंड के अनिश गिरी छह अंकों के साथ सिंदरोव के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी बने हुए हैं।
प्रज्ञानानंदा तीन हार के बाद कुल चार अंकों पर हैं और अब खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। महिला कैंडिडेट्स में, प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन आर. वैशाली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यूक्रेन की अन्ना मुज़िचुक के साथ ड्रॉ खेला और छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं।

वैशाली के पीछे मुज़िचुक और चीन की जिनर झू 5.5 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। भारत की दिव्या देशमुख को रूस की एलिसा गोर्याचकिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, और उनके नाम 4.5 अंक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
