द इंडियन व्यू

कैंटर में घुसी कार, चार युवकों की मौत, एक की आज थी शादी

शामली : उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर रात दुर्घटना में कार सवार चार युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें एक युवक की रविवार काे शादी है। बाबरी थाना पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
1 min read
कैंटर में घुसी कार, चार युवकों की मौत, एक की आज थी शादी

शामली : उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर रात दुर्घटना में कार सवार चार युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें एक युवक की रविवार काे शादी है। बाबरी थाना पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान परमजीत, साहिल, विवेक और आशीष के रूप में हुई है। परिजनों से पता चला है कि परमजीत की नौ नवंबर को शादी है, जिसकी तैयारियां चल रही थी। चारों ने शादी से पहले गंगा स्नान का प्लान बनाया। साहिल अपने दादा अर्जुन सिंह की कार लेकर चारों शुक्रवार शाम को ही हरिद्वार के लिए निकले थे। देर रात को बेकाबू होकर कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी और हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई।एएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम भेजा। कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक नशे में थे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।