द इंडियन व्यू

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दाैरे पर

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा करेंगे। वे रायपुर और बस्तर संभाग में…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
1 min read
केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दाैरे पर

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा करेंगे।

 

वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इस दौरान वे राज्य में डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत 400 नए वाहनों को रवाना करेंगे । साथ ही हर जिले में फॉरेंसिक यूनिट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

 

बस्तर में जनसुविधा केंद्रों के उद्घाटन, विकास कार्यों की समीक्षा और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम भी दौरे का हिस्सा रहेंगे। सरकार इस दौरे को सुरक्षा और विकास के संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।