द इंडियन व्यू

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू, श्रद्धालु सुरक्षित

केदारनाथ : केदारनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग के तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से…

Ragwendra P Singh
May 20, 2026
1 min read
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू, श्रद्धालु सुरक्षित

केदारनाथ : केदारनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग के तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

 

प्रशासन के अनुसार 19 मई तक 6.94 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। रात में भारी बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की निगरानी शुरू कर अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

 

राहत टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच करीब 30 मिनट में पैदल मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कर दिया। इसके बाद रातभर अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी रखा। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा फिलहाल नियंत्रित ढंग से संचालित की जा रही है और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।