केजरीवाल ने की ‘गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान’ की शुरुआत
गांधीनगर : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं। केजरीवाल गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान के जरिए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ रहे…

गांधीनगर : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं। केजरीवाल गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान के जरिए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ रहे हैं। हाल ही में गुजरात में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे और इसमें से एक सीट विसावदर पर पार्टी के नेता गोपाल इटालिया को जीत मिली थी। इस जीत को आआपा ने बड़ी कामयाबी बताया था।
हालांकि इसके तुरंत बाद पार्टी को झटका लगा और उनके विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी को अलविदा कह दिया। गुजरात में 2027 के दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टी की कोशिश यहां कांग्रेस की जगह लेने की है।
यात्रा के दूसरे दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि एक दिन भगवान उनसे पूछेगा कि पृथ्वी पर क्या किया। कहा कि विसावदर की जीत मामूली जीत नहीं है। इसके जरिए भगवान बहुत बड़ा संदेश देना चाहता है। भगवान जनता में बसते हैं। जनता का फैसला भगवान का निर्णय होता है। यह कोई छोटी बात नहीं, कोई इत्तेफाक नहीं है कि 2022 में हम इस सीट पर जितने वोट से जीते उससे तीन गुना वोट के अंतर से जीते। उपचुनाव में वही पार्टी जीतती होती है जिसकी सरकार होती है।
गुजरात में भाजपा की 30 साल से सरकार है। प्रशासन पर ऐसी जकड़ है कि पार्टी को कुछ भी गलत करने से परहेज नहीं है। वहां आप इतने प्रचंड बहुमत से जीत जाते हैं, मैं तो इसमें कुदरत का खेल मानता हूं। भगवान का संदेश मानता हूं। गीता में लिखा है, भगवान जनता के जरिए बोलते हैं।---------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
