द इंडियन व्यू

केंद्र सरकार सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाए : मनोज झा

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि…

Ragwendra P Singh
May 11, 2025
2 min read
केंद्र सरकार सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाए : मनोज झा

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि बिल्कुल बुलानी चाहिए। जिस तरह से सीजफायर की घोषणा हुई, वह कहीं न कहीं लोगों को असहज करती है।

राजद सांसद ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सीजफायर की हमारी ओर से घोषणा करने से पहले अमेरिका की ओर से बयान जारी कर दिया जाता है कि उनकी मध्यस्थता में भारत-पाक सीजफायर के लिए राजी हुए हैं।

राजद सांसद ने कहा कि भारत ने आज तक कभी युद्ध की पहल नहीं की। हम पर युद्ध थोपा गया। एक बार फिर यही हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को छोड़ दीजिए, उससे पहले भी हम सीमा पार से प्रायोजित बर्बर हिंसा के शिकार हुए हैं। हमने हरसंभव प्रयास किए हैं और हम अपनी सेना की बहादुरी को सलाम करते हैं।

सीजफायर के फैसले पर मनोज झा ने कहा कि मैं उस मामले में नहीं आना चाहता हूं, मेरी चिंता दूसरी है। सीजफायर करने से हमें क्या हासिल हुआ। हमारी प्रेस ब्रीफ में बताया जाता है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सीजफायर के लिए कॉल किया। लेकिन, पाकिस्तान के पीएम अपने संबोधन में अमेरिका की तारीफ करते हैं। मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए, केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि वह इस मामले में संसद का एक विशेष सत्र बुलाए।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम के लिए भारत-पाक की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान की मजबूत और समझदार नेतृत्व की बहुत सराहना करता हूं, जिन्होंने समय रहते अपनी बुद्धि और धैर्य से यह समझ लिया कि अब और लड़ाई को रोकना जरूरी है, क्योंकि, युद्ध से विनाशकारी परिणाम मिल सकते थे। लाखों निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपके इस साहसी फैसले से आपका नाम और सम्मान बढ़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।