द इंडियन व्यू

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करूर में भगदड़ वाले इलाके का किया दौरा

करूर : तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इलाके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है,…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
1 min read
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करूर में भगदड़ वाले इलाके का किया दौरा

करूर : तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इलाके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज करूर के वेलायुधमपालयम में भगदड़ वाले इलाके का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। निर्मला सीतारमण भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से भी मुलाकात करने वाली हैं। केंद्रीय मंत्री मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगी तथा घायलों को हाल जानेंगी।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के वेत्री कागमगन नेता विजय की ओर से आयोजित एक चुनावी रैली में अचानक भगदड़ मच गयी थी। करूर ज़िले के वेलायुधमपालयम में चुनाव प्रचार के दौरान मची इस भगदड़ में दबने से 41 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।