द इंडियन व्यू

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुरुवार से जैसलमेर का दो दिवसीय दौरा

जोधपुर : केेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार से दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर आएंगे। यहां वे सेना के एक सम्मेलन में भाग लेंगे। 23-24 अक्टूबर को वे दो दिन के जैसलमेर प्रवास पर रहेंंगे।अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
1 min read
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुरुवार से जैसलमेर का दो दिवसीय दौरा

जोधपुर : केेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार से दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर आएंगे। यहां वे सेना के एक सम्मेलन में भाग लेंगे। 23-24 अक्टूबर को वे दो दिन के जैसलमेर प्रवास पर रहेंंगे।अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित तनोट और लोंगेवाला पोस्ट का दौरा करेंगे।रक्षामंत्री के इस दौरे को सामरिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। वे सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सैन्य सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तैयारियों और तैनाती की समीक्षा की जाएगी।तनोट माता मंदिर में दर्शन के बाद वे सीमाई चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके साथ ही वे सेना के ऑपरेशनल प्लान और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा करेंगे।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सीमाई सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार विशेष सतर्कता बरत रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।