द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल और तेजस्वी को भ्रष्टाचार पर घेरा, कहा- बौखलाना वाजिब, प्रधान कोतवाल डंडा लेकर खड़ा है

पटना : केंद्रीय मंत्री और जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार ढंग से…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल और तेजस्वी को भ्रष्टाचार पर घेरा, कहा- बौखलाना वाजिब, प्रधान कोतवाल डंडा लेकर खड़ा है

पटना : केंद्रीय मंत्री और जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार ढंग से घेरा है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जहां वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का बौखलाना वाजिब है क्योंकि प्रधान कोतवाल डंडा लेकर खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लालू यादव परिवार को निशाने पर लेते हुए लिखा, पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त… पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया।

इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव को घेरते हुए लिखा, पुत्र होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर आनंद ले रहा है। मोदी सरकार ने पकड़ लिया। वाह रे, बिहार में शासन करने वालों का सपना, भ्रष्टाचारियों का बौखलाना वाजिब है- प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है।

एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए लिखा, देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र के हत्यारे परिवार के युवराज बिहार में भ्रष्टाचारियों के साथ गले से गले मिलकर घूम रहे हैं। घुसपैठियों के बहाने फर्जी मतदाता के दम पर लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं। कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं?

उन्होंने आगे बिहार चुनाव में कांग्रेस और राजद के सफाया तय होने का दावा करते हुए लिखा, प्रधान कोतवाल ने लोकतंत्र के फर्जीवाड़े को पकड़ लिया… और डंडा लेकर खड़े हो गए। अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी स्वाभाविक है- बौखलाहट जो है। बिहार की जनता सजग है- सब देख रही है- सफाया तय है। ‎

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।