द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

कोलकाता : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से कोलकाता के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
1 min read
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

कोलकाता : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से कोलकाता के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

 

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और मां काली से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

 

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल के विकास और प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के बीच सकारात्मक सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।