केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर : देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि कारगिल विजय…

भुवनेश्वर : देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, अडिग साहस और राष्ट्र के प्रति असीम निष्ठा का प्रतीक है।
मंत्री प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा, "कारगिल में हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ियों में अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शत्रु को परास्त किया और तिरंगे की आन-बान को अक्षुण्ण रखा।"
उन्होंने वीरगति को प्राप्त रणबांकुरों को नमन करते हुए कहा कि आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम उन शूरवीरों को सादर नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की। उनका बलिदान युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
