केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान पर करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शाह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को नवा रायपुर में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के…

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शाह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को नवा रायपुर में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि) के कमांडर, इंटेलिजेंस एजेंसियां और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में चल रहे ऑपरेशन, इंटेलिजेंस इनपुट्स, फोर्स डिप्लॉयमेंट और अंतिम चरण की रणनीति पर विस्तार से मंथन होगा।
दौरे के तीसरे दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर के जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आदिवासी संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का भव्य उत्सव है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
