केंद्रीय गृहमंत्री 18 मई को छग के नेतानार सीआरपीएफ कैंप में पहले 'सेवा डेरा' का करेंगे लोकार्पण
जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार के सीआरपीएफ कैंप में पहले"सेवा डेरा" का लोकार्पण करेंगे। वे नेतानार से देश काे नए बस्तर का संदेश देते दिखेंगे, जिसे कभी नक्सल हिंसा से…

जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार के सीआरपीएफ कैंप में पहले"सेवा डेरा" का लोकार्पण करेंगे। वे नेतानार से देश काे नए बस्तर का संदेश देते दिखेंगे, जिसे कभी नक्सल हिंसा से पहचाना जाता रहा है। इस बस्तर में अब विकास, विश्वास और बदलाव काे प्रर्दशित किया जाएगा। इसी बदलते बस्तर को देश के सामने प्रस्तुत करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सलियाें के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों के स्थापित 400 सुरक्षा एवं सुविधा कैंपों की अहम भूमिका रही है। अब जबकि बस्तर में नक्स्लवाद के समाप्ति के साथ शांति बहाली की घोषणा हो चुकी है, तो यही कैंप "सेवा डेरा" के रूप में काम करेंगे।
नक्सलवाद के खात्मे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह पहला बस्तर प्रवास है, जिसे सरकार और भाजपा दोनों ही ऐतिहासिक रूप देने में जुटे हुए हैं। नेतानार में बनाये जा रहे पहले सेवा केंद्र शहीद गुंडाधुर के नाम से जुड़ा है। यहां के सेवा डेरा को सरकार बस्तर में विकास, जनसेवा और आत्मनिर्भरता के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेगी। "सेवा डेरा" का मॉडल अमित शाह का ही बताया जा रहा है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई के बीच ही कहा था कि हम कैंपों से अभी सुरक्षा बहाल कर रहे, आगे यहीं से बदलाव की बयार दिखेगी। उनके सेवा डेरा में सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र और महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से सीधे जोडने की पहल की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह 18 तारीख को नेतानार में गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल भी जाएंगे और उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बलिदान गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन एवं सजावट को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थल बस्तर के गौरव और जननायक शहीद गुंडाधुर की स्मृति से जुड़ा है, इसलिए यहां सभी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर आगमन बेहद महत्वपूर्ण है। बस्तर से लाल आतंक को समूल समाप्त करने का दृढ़ संकल्प पूर्ण हुआ है। अब बस्तर को विकास की नई धारा से जोड़ने सुनहरा समय आरंभ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
