द इंडियन व्यू

केंद्रीय गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 17 मई की रात वे रायपुर पहुंचे। आज वो बस्तर का दौरा करेंगे। वो जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे नेतानार गांव जाएंगे। शाह नेतानार में वीर शहीद…

Ragwendra P Singh
May 18, 2026
2 min read
केंद्रीय गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, आज  नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 17 मई की रात वे रायपुर पहुंचे। आज वो बस्तर का दौरा करेंगे। वो जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे नेतानार गांव जाएंगे। शाह नेतानार में वीर शहीद गुंडाधुर के गांव से जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे। इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान गृह मंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जन-सुविधाओं का विस्तार करने, स्थानीय समाज से सीधा संवाद करने के साथ-साथ विभिन्न शीर्ष नीतिगत और प्रशासनिक बैठकों का नेतृत्व करेंगे।

 

अमित शाह दाैरे के दूसरे दिन आज सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड से राज्य की आपातकालीन सेवा “नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112” के नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तुरंत बाद वे बस्तर जिले के नेतानार के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह 11:45 बजे सुदूर अंचलों में शासकीय व डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए 'जन सुविधा केन्द्र' का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

 

जगदलपुर में गृहमंत्री शाह दोपहर 01:00 बजे अमर वाटिका जाकर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानाें को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 02:00 बजे जगदलपुर के बादल अकादमी में एक वृहद संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां शाह बलिदानाें के परिजनों, नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ व राज्य के विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों, नक्सल पीड़ितों और स्थानीय विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रबुद्ध प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर व्यापक चर्चा करेंगे। इसके बाद वे शाम 06:30 बजे बादल अकादमी में ही आयोजित होने वाले 'बस्तर के संग' लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बस्तर की अनूठी जनजातीय कला और संस्कृति का अवलोकन करेंगे। 19 मई को शाह जगदलपुर में आयोजित होने वाले एक और महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।