केंद्रीयमंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप, भाजपा-टीएमसी में झड़प
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में बुधवार देररात केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप लगा है। मजूमदार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में बुधवार देररात केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप लगा है। मजूमदार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।भाजपा ने आरोप लगाया है कि काफिला नवद्वीप के मुख्य बस स्टैंड के पास टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के दौरान फंस गया। इसी दौरान सत्तारूढ़ दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने काफिले की गाड़ी पर हमला कर दिया। मजूमदार का दावा है कि हमला पूरी तरह उकसावे के बिना किया गया और हमलावर नशे की हालत में थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मंत्री का काफिला वहां से सुरक्षित निकल गया।स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सभी आरोपों को खारिज किया है। नवद्वीप नगर पालिका के चेयरमैन बिमान साहा का कहना है कि तनाव तब शुरू हुआ जब भाजपा समर्थकों ने टीएमसी की ट्रेड यूनियन शाखा आईएनटीटीयूसी के एक स्थानीय कार्यालय पर हमला किया। इसके बाद बस स्टैंड के पास आईएनटीटीयूसी समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों गुटों में फिर से भिड़ंत हो गई।गौरतलब है कि हाल के महीनों में राज्य में भाजपा नेताओं के काफिलों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले महीने मालदा जिले से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के वाहन पर जलपाईगुड़ी में हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए और अभी भी इलाजरत हैं। इसी तरह, अक्टूबर में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट के काफिले पर भी सुकिया पोखरी क्षेत्र में तृणमूल समर्थकों द्वारा हमले का आरोप लगा था।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
