“कूवागम उत्सव-2026” में चेन्नई की ओमना बनीं “मिस तिरुनंगई”, हजारों ट्रांसजेंडरों ने लिया भाग
विलुप्पुरम : तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में आयोजित प्रसिद्ध “कूवागम उत्सव 2026” (कूवागम उत्सव प्रसिद्ध और अद्वितीय ट्रांसजेंडर उत्सवों में से एक है, जो तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के कूवागम गांव में कूथंडावर मंदिर में…

विलुप्पुरम : तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में आयोजित प्रसिद्ध “कूवागम उत्सव 2026” (कूवागम उत्सव प्रसिद्ध और अद्वितीय ट्रांसजेंडर उत्सवों में से एक है, जो तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के कूवागम गांव में कूथंडावर मंदिर में आयोजित किया जाता है) के दौरान चेन्नई की ओमना को “मिस तिरुनंगई 2026” का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता में चेन्नई की सायश्री ने दूसरा और सुगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में एक हजार से अधिक ट्रांसजेंडर लोगों ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का प्रदर्शन किया।
विलुप्पुरम के निकट स्थित कूथांडवर मंदिर में हर वर्ष कूथांडवर मंदिर उत्सव के अवसर पर तिरुनंगई (ट्रांसजेंडर) समुदाय की ओर से विविध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर महासंघ और चेन्नई की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में “कूवागम उत्सव 2026” का आयोजन किया गया।
शनिवार रात (26 अप्रैल) को विलुप्पुरम के नए बस स्टैंड के पास नगर पालिका मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तमिलनाडु सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन से हुई।
इसके बाद शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की विशेष परेड निकाली गई, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही नृत्य, लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मुख्य आकर्षण “मिस तिरुनंगई 2026” प्रतियोगिता रही, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने आकर्षक पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा में भाग लिया। कई चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रस्तुति के आधार पर अपनी पहचान बनाई।
कड़े मुकाबले के बाद चेन्नई की ओमना को वर्ष 2026 की “मिस तिरुनंगई” घोषित किया गया। सायश्री को द्वितीय और सुगी को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं के नाम की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
राज्य के पूर्व मंत्री के. पोनमुडी ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले ‘तीसरा लिंग’ कहा जाता था, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने ‘तिरुनंगई’ जैसा सम्मानजनक नाम दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2008 में ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की स्थापना भी करुणानिधि के कार्यकाल में ही हुई थी।
पोनमुदी ने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज से अलग-थलग रखने वाले नहीं हैं, बल्कि उन्हें समानता और सम्मान के साथ समाज का अभिन्न हिस्सा बनकर जीने का अधिकार है। उन्होंने सामाजिक स्वीकार्यता और समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कूवागम उत्सव न केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान, पहचान और अधिकारों का भी एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। “मिस तिरुनंगई” जैसी प्रतियोगिताएं समाज में सकारात्मक बदलाव और समावेशिता का संदेश देती हैं।----------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
