कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान 5वें दिन भी जारी
कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान पांचवें दिन भी जारी है। अब तक इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है और दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने…

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान पांचवें दिन भी जारी है। अब तक इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है और दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अखल, कुलगाम में रातभर रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही। सतर्क जवानों ने गोलाबारी के दौरान संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी और मज़बूत कर रखा है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
