किपलिमो की शिकागो मैराथन जीत पर युगांडा में जश्न
कंपाला : युगांडा के जैकब किपलिमो की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। किपलिमो ने रविवार को शिकागो मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार किसी युगांडाई खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड मैराथन…

कंपाला : युगांडा के जैकब किपलिमो की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। किपलिमो ने रविवार को शिकागो मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार किसी युगांडाई खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड मैराथन मेजर का खिताब अपने नाम किया।किपलिमो ने 2 घंटे 02 मिनट 23 सेकंड का समय लेकर रेस पूरी की। उन्होंने केन्या के एमोस किपरूटो (2:03:54) और एलेक्स मसाई (2:04:37) को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।युगांडा की शिक्षा एवं खेल मंत्री जेनेट काताहा मुसवेनी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर बधाई संदेश में लिखा, “बधाई हो जैकब, शिकागो में हमारे देश का झंडा ऊंचा लहराने के लिए! तुम्हारी जीत पूरे युगांडा के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।”राज्य खेल मंत्री पीटर ओगवांग ने भी किपलिमो की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, “किपलिमो ने एक बार फिर युगांडा का नाम रोशन किया है। हम उनके इस गौरवशाली पल का जश्न मना रहे हैं।”किपलिमो, जो मौजूदा विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियन हैं, ने इस साल की शुरुआत में लंदन मैराथन में अपना डेब्यू किया था और दूसरा स्थान हासिल किया था। शिकागो मैराथन दुनिया की छह प्रतिष्ठित वर्ल्ड मैराथन मेजर्स में से एक है। बाकी मैराथन बोस्टन, लंदन, बर्लिन, न्यूयॉर्क और टोक्यो में होती हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
