कावेरी नदी का जल छोड़ने का निर्देश अवैज्ञानिक, कर्नाटक के हितों के प्रतिकूल : कुमारस्वामी
बेंगलुरू ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने संबंधी निर्देश को बुधवार को ‘‘अवैज्ञानिक’’ बताते हुए दावा किया कि…

बेंगलुरू ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने संबंधी निर्देश को बुधवार को ‘‘अवैज्ञानिक’’ बताते हुए दावा किया कि यह कर्नाटक के हितों के ‘‘प्रतिकूल’’ है।
जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने कहा कि कर्नाटक के कई हिस्से पहले से ही सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जलाशय भी पूरी तरह नहीं भर पाए हैं।
कुमारस्वामी ने दावा किया, ‘‘राज्य अपने ही किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष कर रहा है और लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी कठिन परिस्थिति में कर्नाटक को पड़ोसी राज्य के लिए पानी छोड़ने का निर्देश देना न तो व्यावहारिक है और न ही वैज्ञानिक।’’
कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी सामान्य से कम बारिश होती रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘सीडब्ल्यूआरसी के इस निर्देश का विरोध करने के लिए पूरे राज्य को एकजुट होना होगा। किसान संगठनों और विभिन्न समूहों ने पहले ही इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तमिलनाडु जहां लगातार पानी छोड़ने की मांग कर रहा है, वहीं कर्नाटक को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष जमीनी हकीकत प्रभावी ढंग से रखनी होगी।’’
कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि उनका यह आशय नहीं है कि राज्य के कानूनी विशेषज्ञों या अधिकारियों ने कर्नाटक का पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रखा।
सीडब्ल्यूआरसी ने कर्नाटक को 29 जुलाई से 15 दिन तक बिलिगुंडलु में 3,500 क्यूसेक पानी का प्रवाह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जो लगभग चार टीएमसी पानी छोड़ने के बराबर है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
