द इंडियन व्यू

कार ने दाे बाइकाें में मारी टक्कर, युवती समेत तीन की माैत और एक जख्मी

पेंड्रा/रायपुर : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना के मझगवा के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से 2 बाइक पर सवार 3 युवक सहित एक युवती की मौत हो गई। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
कार ने दाे बाइकाें में मारी टक्कर, युवती समेत तीन की माैत और एक जख्मी

पेंड्रा/रायपुर : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना के मझगवा के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से 2 बाइक पर सवार 3 युवक सहित एक युवती की मौत हो गई। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने साेमवार काे बताया कि बीती रात पेंड्रा थाना अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास कार चालक स्नेहिल गुप्ता ने नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मारी।बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया जहां उसकी माैत हाे गई।मृतकों के नाम गंगाराम, रामावतार सिंह, भूपेंद्र मराबी और युवती शानू केवंट बताया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल है जिसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।

पेंड्रा थाने के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का रविवार काे जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद अपनी मित्र सोनू केवट के साथ बीती देर रात वापस घर गिरारी आ रहा था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरे बाइक पर बरघाट गांव निवासी भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल हाेने महोरा गांव गए थे। कार्यक्रम से घर लाैटने के दाैरान कार चालक ने टक्कर मारी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और सभी तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।