द इंडियन व्यू

कात्यायनी का आलराउंड खेल, इलाहाबाद की धमाकेदार जीत

लखनऊ। इलाहाबाद महिला विंग ने प्लेयर ऑफ द मैच कात्यायनी पाठक (55) की अगुवाई में धमाकेदार बल्लेबाजी से प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोरखपुर को 108 रन से हराते हुए पहली जीत दर्ज…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
2 min read
कात्यायनी का आलराउंड खेल, इलाहाबाद की धमाकेदार जीत

लखनऊ। इलाहाबाद महिला विंग ने प्लेयर ऑफ द मैच कात्यायनी पाठक (55) की अगुवाई में धमाकेदार बल्लेबाजी से प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोरखपुर को 108 रन से हराते हुए पहली जीत दर्ज की। दूसरे मैच में केसीए कानपुर ने सहारनपुर को 21 रन से हराया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जा रहे है।

केसीए कानपुर की दूसरी जीत, सहारनपुर को 21 रन से हराया

दूसरे दिन पहले मैच में इलाहाबाद महिला विंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाए। मीनाक्षी यादव (44 रन, 48 गेंद, 4 चौके, दो छक्के) व नमस्या सिंह (46 रन, 52 गेंद, 6 चौके) की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी।

फिर कात्यायनी पाठक ने 38 गेंदों पर 4 चौके व दो छक्के जड़ते हुए नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में गोरखपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 66 रन ही बना सकी। आकांक्षा (16) व जानकी चौहान (13) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सकी। इलाहाबाद महिला विंग से राधा पाण्डेय ने तीन जबकि कात्यायनी पाठक ने दो विकेट चटकाए।

दूसरे मैच में केसीए कानपुर ने प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धि मिश्रा (चार विकेट) की उम्दा गेंदबाजी व सिद्धि सिंह (तीन विकेट, नाबाद 15 रन) के आलराउंड खेल से सहारनपुर को 21 रन से हराकर दूसरी जीत अपने नाम की।

इस मैच में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रतिभागी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) भी मौजूद रहे।

केसीए कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। शिबु सिंह पाल ने 28, श्वेता वर्मा ने 24, बबिता यादव ने 19 व सिद्धि सिंह ने नाबाद 15 रन जोड़े। सहारनपुर से ज्योति बालियान ने तीन व शुभ चौधरी ने दो विकेट चटकाए। जवाब में सहारनपुर की टीम 17.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गयी। सलामी बल्लेबाज शिखा शालोट (46 रन, 32 गेंद, 4 चौके, एक छक्के) ने सर्वाधिक रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।