कांग्रेस पार्टी 'वोट चोरी' के मुद्दे पर कर रही राजनीति: कृष्ण मिड्डा
जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक होड़ सी लगी है कि बिना विपक्ष के नेता के ही हरियाणा विधानसभा चलाया जाए। कांग्रेस हर जगह…

जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक होड़ सी लगी है कि बिना विपक्ष के नेता के ही हरियाणा विधानसभा चलाया जाए। कांग्रेस हर जगह सरकार बनाने में विफल रही है और उसका संगठनात्मक ढांचा कमजोर हो चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि वोट चोरी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है, जबकि सरकार केवल अवैध रूप से वोट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कृष्ण मिड्डा ने भिवानी के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अपराधी का काम अपराध करना है, चाहे वह किसी भी प्रकार का अपराध हो, लेकिन सरकार का दायित्व है कि दोषियों को सजा दिलाई जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मनीषा के परिवार की मांग पर भिवानी के एसपी का तबादला भी कर दिया गया है, जिससे जांच में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
जींद में सोमवार को डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने जिला अधिकारियों के साथ मासिक प्रशासनिक बैठक की। इस बैठक में जींद शहर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी विधानसभा सत्र में जींद में स्मार्ट बाजार बनाने की मांग उठाई जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर जींद के पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार में तब्दील किया जाएगा। इस परियोजना के तहत शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किया जाएगा, जिससे जींद की सूरत बदलने की उम्मीद है। सरकार शहर और गांवों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
