कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा : जफर इस्लाम
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती। जो जरूरतमंद हैं उन तक…

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती। जो जरूरतमंद हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मोदी सरकार की सोच है। आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक पहुंच रही है।
जफर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक अपने शासन काल में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझाऔर आज भी ऐसा ही समझ रही, लेकिन आज समाज जाग चुका है। प्रधानमंत्री मोदी गरीब मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। इसलिए धार्मिक मामलों में बिना हस्तक्षेप किये समाज के हित में कानून बनाए जा रहे। वक्फ संशोधित कानून में धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है। केवल कानून के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में संशोधन किए गए है जिससे करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
वक्फ में मुस्लिम समाज के लोग गरीबों के कल्याण के लिए दान देते हैं। लेकिन चंद लोग उसपर मनमानी करते हुए उसका या तो निजी उपयोग करते हैं यह फिर औने-पौने दाम पर करोड़ों की संपत्ति को लीज में दे देते है। जिस कारण जो लाभ समाज को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाता। जितनी संपत्ति वक्फ के पास है उससे करोड़ों गरीब मुसलमानों तक स्कूल, अस्पताल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज की सुविधा पहुंचाई जा सकती है लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। आज मोदी सरकार ने इस दिशा में कानून के माध्यम से पहल की है। वक्फ संपत्ति के प्रबंधन में गैर मुस्लिम को शामिल किया गया जो बिल्कुल सही है। योग्य लोगों की सहायता से वक्फ संपत्ति का प्रबंधन ठीक होगा। आय में कई गुना वृद्धि होगी, इसका फायदा समाज को मिलेगा। धार्मिक मामले तो मुस्लिम समाज के लोग ही देखेंगे। न्यायालय ने भी नए कानून को सही ठहराते हुए केवल कुछ जानकारियां चाही है।
कहा कि, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भले ही शायरी के माध्यम से शब्दों का खेल खेल सकते हैं लेकिन संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर मुस्लिम समाज का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस के दुष्प्रचार और विरोध के बावजूद यह संसद के दोनों सदनों में लोकतांत्रिक तरीके से पारित और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से बना हुआ कानून है। यह गरीब मुस्लिम समाज के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है। कांग्रेस काे लोगों को गुमराह करने से बाज आना चाहिए।
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह आदि लाेग उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
