द इंडियन व्यू

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का परोक्ष निशाना

बीदर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने परोक्ष रूप से निशाना साधा है। कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
1 min read
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का परोक्ष निशाना

बीदर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने परोक्ष रूप से निशाना साधा है।

 

कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी कस्बे में आयोजित डॉ. बसवलिंग पट्टदेवर के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “हमारे और खरगे जी के दृष्टिकोण में थोड़ा अंतर है। मल्लिकार्जुन खरगे जी को काले और सफेद के बीच का फर्क दिखाई नहीं देता। उसी तरह उन्हें आतंकवादियों और आतंकवादियों में डर पैदा करने वालों के बीच भी अंतर नजर नहीं आता। इसके अलावा हम दोनों अच्छे मित्र हैं।”

 

उपराष्ट्रपति के इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उनके व्यक्तिगत संबंध सौहार्दपूर्ण हैं।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।