कश्मीर में आतंकियों की गोली से वीरगति पाने वाले गजेंद्र गढ़िया को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
बागेश्वर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को मंगलवार को उनके गृह जनपद बागेश्वर में सैन्य सम्मान के साथ सरयू–खीरगंगा संगम पर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर…

बागेश्वर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को मंगलवार को उनके गृह जनपद बागेश्वर में सैन्य सम्मान के साथ सरयू–खीरगंगा संगम पर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनियों के अलावाबड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मंगलवार को कपकोट तहसील के बीथी निवासी बलिदानी का पार्थिव शरीर सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाया गया। पीजी कॉलेज ग्राउंड पर “भारत माता की जय” और “शहीद गजेंद्र सिंह अमर रहें” के नारों के बीच उनके माता-पिता, पत्नी, परिजन, ग्रामीणों और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी।इसके बाद सेना की 19 सिख रेजिमेंट दने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य अधिकारियों ने शहीद के अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा को नमन किया। इसके बाद बलिदानी गजेंद्र का सरयू–खीरगंगा संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए गर्व के साथ अंतिम सलामी दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पैरा लेफ्टिनेंट कर्नल हरी लुइस, विधायक सुरेश गड़िया, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री शिव सिंह विष्ट, उपजिलाधिकारी अनिल चनयाल, सैनिक कल्याण अधिकारी विजय मनराल और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
