द इंडियन व्यू

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सिद्धारमैया बोले-आलाकमान का फैसला अंतिम

चिक्काबल्लापुर : कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि इस मामले में पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।चिक्काबल्लापुर के शिदलाघट्टा में मीडिया से बातचीत में…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
1 min read
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सिद्धारमैया बोले-आलाकमान का फैसला अंतिम

चिक्काबल्लापुर : कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि इस मामले में पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।चिक्काबल्लापुर के शिदलाघट्टा में मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पार्टी आलाकमान के फैसले के अनुसार ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर अंतिम निर्णय आलाकमान का होगा और वे दोनों उसी का पालन करेंगे।सिद्धारमैया ने यह भी बताया कि लगभग पांच महीने पहले आलाकमान के साथ हुई बैठक में कैबिनेट फेरबदल को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे। उस समय उन्होंने आलाकमान को सुझाव दिया था कि यह प्रक्रिया ढाई साल बाद करना बेहतर होगा, लेकिन यदि अब आलाकमान कोई नया निर्देश देगा, तो उसी के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।इस बीच, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के समर्थक कई विधायक दिल्ली में हैं और सूत्रों के अनपसार, नेतृत्व परिवर्तन को लेकर आलाकमान से मुलाकात की कोशिशें कर रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।