कर्नाटक में ट्रैक्टर पलटने से महाराष्ट्र के दो वर्षीय बच्चे समेत 4 की मौत
बागलकोट : कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित कट्टे केरे के समीप शनिवार तड़के भीषण हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल…

बागलकोट : कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित कट्टे केरे के समीप शनिवार तड़के भीषण हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गन्ना कटाई कार्य के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अलग होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान मनीष पांडे (23), हलकी पांडे (2), लक्ष्मी चिरमडी (27) और रेखा भूके के रूप में हुई है। सभी मृतक महाराष्ट्र के यवतमाल जिला के बुसा तालुका अंतर्गत गुपवाड़ी गांव के निवासी थे। वे गन्ना कटाई कार्य के सिलसिले में जमखंडी क्षेत्र में आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही जमखंडी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
--------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
