द इंडियन व्यू

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बेंगलुरु : कर्नाटक के आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।ईडी सूत्रों के अनुसार, बेलगावी…

Ragwendra P Singh
September 9, 2026
1 min read
कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बेंगलुरु : कर्नाटक के आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।ईडी सूत्रों के अनुसार, बेलगावी स्थित सतीश जारकीहोली के आवास, गोकाक स्थित आवास, बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास और सरकारी आवास समेत कई स्थानों पर एक साथ तलाशी और जांच की जा रही है।इससे पहले ईडी ने 24 जून को आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त वाई. मंजूनाथ से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मंजूनाथ, सतीश जारकीहोली की बहन के पति हैं।आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं और अवैध रूप से अर्जित धन के हस्तांतरण के आरोपों के सिलसिले में उस समय बेलगावी के हनुमान नगर स्थित आवास, बेंगलुरु के रेसकोर्स रोड स्थित फ्लैट, मैसूरु और हरपनहल्ली समेत छह स्थानों पर तलाशी ली गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।