कर्नाटक के इन मंदिरों में दान की निगरानी अब कैमरे से होगी, जानिए क्यों उठाया गया क़दम
बेंगलुरु ( इंडियन व्यू टीम) : हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जहां मुजरई मंदिरों में आने वाले सभी तरह के चढ़ावे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कवरेज अनिवार्य कर दी गई है। 'मुजरई मंदिर' शब्द का प्रयोग…

बेंगलुरु ( इंडियन व्यू टीम) : हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जहां मुजरई मंदिरों में आने वाले सभी तरह के चढ़ावे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कवरेज अनिवार्य कर दी गई है।
'मुजरई मंदिर' शब्द का प्रयोग आमतौर पर कर्नाटक राज्य में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग की ओर से प्रबंधित या वित्तपोषित मंदिरों के लिए किया जाता है।
नए निर्देश के तहत नक़दी की गिनती और सोने, चांदी और आभूषणों का तत्काल मूल्यांकन भी सीसीटीवी निगरानी में किया जाएगा, ताकि चोरी और गड़बड़ियों को रोका जा सके।
राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी से जुड़े विस्तृत सरकारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरे सीधे ज़िला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से जुड़े होंगे।
साथ ही, मुजराई, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति हर तीन महीने में इन व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के ये नए आदेश अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद आए हैं।
आदेश में कहा गया है, "देश के विभिन्न राज्यों में हाल की घटनाओं के कारण मंदिरों की हुंडियों (दानपात्रों) से चोरी और उनकी सुरक्षा को लेकर ख़बरें सामने आई हैं. इसके अलावा, राज्य के धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले मंदिरों में हुंडियों की गिनती और लेखांकन के दौरान चोरी और धन के दुरुपयोग जैसी घटनाओं की भी रिपोर्ट मिली है।"
अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व सचिव राजेंद्र कुमार कटारिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, "सुरक्षा कारणों से मंदिरों में लगाए गए सीसीटीवी वेब कैमरों को संबंधित ज़िला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस थाने के दफ़्तरों से जोड़ा जाना चाहिए. इनकी निगरानी के लिए ट्रैफ़िक कंट्रोल रूम की तर्ज़ पर डैशबोर्ड भी स्थापित किए जाएं।"
आदेश में कहा गया है कि डिजिटल भुगतान प्रणाली को और बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों में क्यूआर कोड लगाए जाएं. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के नक़दी, बैग या पर्स लेकर आने के कारण भीड़ में होने वाली जेब काटने जैसी घटनाओं को कम करना है।
साथ ही, किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्यूआर कोड के नीचे संबंधित बैंक का विवरण (आईएफ़एससी आदि) भी प्रदर्शित किया जाए।
आदेश में कहा गया है कि हुंडी (दानपात्र) को हटाने से लेकर हुंडी की गिनती में शामिल प्रत्येक कर्मचारी को रकम सौंपने और गिनती पूरी होने के बाद उसे वापस लेने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। यह रिकॉर्डिंग तारीख़ और समय के साथ की जानी अनिवार्य होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
