कर्नाटकः विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, सरकारी अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला
बेंगलुरु : आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर कर्नाटक के कई जिलों में मंगलवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने व्यापक स्तर पर छापेमारी की। बेंगलुरु, हासन, चित्रदुर्ग, कोडगु, चिक्कबल्लापुर सहित अनेक जिलों में सरकारी…

बेंगलुरु : आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर कर्नाटक के कई जिलों में मंगलवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने व्यापक स्तर पर छापेमारी की। बेंगलुरु, हासन, चित्रदुर्ग, कोडगु, चिक्कबल्लापुर सहित अनेक जिलों में सरकारी अधिकारियों के घर, कार्यालय और फार्म हाउस पर यह कार्रवाई की गई।
बेंगलुरु:
शहर में दो स्थानों पर छापे मारे गए। दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की निगरानी की जा रही है।
चिक्कबल्लापुर:
गौरीबिदनूर के ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिष्ठ अभियंता एम. आंजनेयमूर्ति के घर, रिश्तेदारों के निवास और गौरीबिदनूर, येलहंका, जक्कूर कॉम्प्लेक्स, तुमकुरु तथा मधुगिरी कार्यालयों पर छापेमारी हुई। इस अभियान का नेतृत्व लोकायुक्त एसपी जे.के. एंटनी के चार दलों ने किया।
हासन और कोडगु:
हासन जिले के चन्नपट्टण हाउसिंग बोर्ड स्थित एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता जयंणा के घर तथा कोडगु जिले के कुशलनगर स्थित फार्म हाउस पर लोकायुक्त एसपी स्नेहा के नेतृत्व में छापा मारा गया।
चित्रदुर्ग:
हिरियूर के टीएचओ डॉ. वेंकटेश के घर और क्लिनिक पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई एसपी वासुदेवराम और डीवाईएसपी मृत्युंजय के नेतृत्व में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
