द इंडियन व्यू

करूर भगदड़ मामले में टीवीके का एक और कार्यकर्ता गिरफ्तार

करूर : करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की सभा के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की मौत के सिलसिले में सोमवार को पार्टी के करूर जिला सचिव मथियाझगन को गिरफ्तार किया गया था, अब एक और…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
2 min read
करूर भगदड़ मामले में टीवीके का एक और कार्यकर्ता गिरफ्तार

करूर : करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की सभा के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की मौत के सिलसिले में सोमवार को पार्टी के करूर जिला सचिव मथियाझगन को गिरफ्तार किया गया था, अब एक और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पार्टी के करूर नगर प्रभारी पौनराज को गिरफ्तार किया है। उसने प्रचार के लिए ध्वज-स्तंभ और तख्तियों की व्यवस्था की थी। विशेष पुलिस टीवीके महासचिव बुस्सी आनंद की भी तलाश रही है।

भगदड़ मामले में पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की चार धाराएं लगाई गई हैं, जिसमें धारा 105 गैर-इरादतन हत्या, धारा 110 गैर-इरादतन हत्या का प्रयास, धारा 125 दूसरों के जीवन को खतरे में डालना और धारा 223 के तहत आदेश की अवहेलना का आरोप है। साथ ही तमिलनाडु सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1992 की धारा तीन के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि टीवीके नेता विजय ने पीपुल्स मीटिंग नामक अभियान शुरू किया। 13 सितंबर को त्रिची से अपना अभियान शुरू करने वाले विजय हर शनिवार को प्रचार कर रहे थे। पिछले दो हफ़्तों में उन्होंने त्रिची, अरियालुर, नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में प्रचार किया।

इसी सिलसिले में उन्होंने 27 सितंबर को नमक्कल और करूर में प्रचार किया। नमक्कल में प्रचार समाप्त करने के बाद वे रात में करूर पहुँचे। वहाँ 30,000 से ज़्यादा लोग जमा थे। जब विजय प्रचार बस में भाषण दे रहे थे, तभी भगदड़ मच गई। जिसमें 41 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष, 5 लड़के और 5 लड़कियां हैं। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस घटना ने तमिलनाडु में खलबली मचा दी और इसकी आलोचना हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।