कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना ने वनडे रैंकिंग में बरकरार रखा नंबर-1 का ताज
भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि आस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी ताजा रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटी। हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई…

भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि आस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी ताजा रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटी।
हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई गई मंधाना 790 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर है। हरमनप्रीत नौवे स्थान पर है। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे नौवे स्थान पर आ गई।

महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत दसवें स्थान पर है। महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीचरणी और दीप्ति शीर्ष दो में हैं। हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दीप्ति शीर्ष दस में अकेली भारतीय हैं और चौथे स्थान पर है। वनडे हरफनमौलाओं की रैंकिंग में वह छठे स्थान पर है। टी20 और वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
