कतर में फंसी उज्जैन की मनीषा की सकुशल स्वदेश वापसी, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर कुशलक्षेम पूछा
भोपाल : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कतर की राजधानी दोहा में फंसी उज्जैन की मनीषा भटनागर की सकुशल वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद बुधवार को उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी…

भोपाल : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कतर की राजधानी दोहा में फंसी उज्जैन की मनीषा भटनागर की सकुशल वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद बुधवार को उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मनीषा भटनागर कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रु के पद पर काम करती हैं और वह तीन वर्षों से दोहा में रह रही थी।महिला का परिवार उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर में रहता है। पति रजत भटनागर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था, वह घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी प्रवास के दौरान उनकी सकुशल वापसी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भारत सरकार के प्रयासों से उनकी स्वदेश वापसी हुई।-------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
