कतर ओपन : जिरि लेहेका के खिलाफ कार्लोस अल्काराज की हार
शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को इस साल की दूसरी हार मिली, जब 25वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका ने उन्हें कतर ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 6-3, 3-6, 6-4 से हराया। साभार : गूगल स्पेन के वर्ष के अल्काराज को 2025…

शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को इस साल की दूसरी हार मिली, जब 25वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका ने उन्हें कतर ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 6-3, 3-6, 6-4 से हराया।

स्पेन के वर्ष के अल्काराज को 2025 में आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हराया था। इस महीने की शुरूआत में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने रोटरडम ओपन जीता था।
अल्काराज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैने अपनी टीम और कोच से बात की है। मुझे नहीं पता कि कहां कमी रह गई। उसने शानदार खेल दिखाया और उसे श्रेय दिया जाना चाहिये।’’ अब लेहेका का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर से होगा जिन्होंने मात्तेओ बेरेतिनी को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।
इससे पहले पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव ने दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर को 4-1, 3-6, 7 -6 से हराया। अब वह कनाडा के फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से खेलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
