द इंडियन व्यू

कछार में 90 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम) : असम के कछार जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 90 करोड़ की ड्रग्स जब्त की। पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रही एक गाड़ी को रोककर उसमें से तीन लाख याबा (मेथैम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण) टैबलेट बरामद किए। इस…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
कछार में 90 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम) : असम के कछार जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 90 करोड़ की ड्रग्स जब्त की। पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रही एक गाड़ी को रोककर उसमें से तीन लाख याबा (मेथैम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण) टैबलेट बरामद किए।

इस दौरान दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब तस्करों का जेल ही ठिकाना होगा। असम पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से राज्यभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर रखा है।

कछार पुलिस मुख्यालय में बुधवार शाम आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी नोमल महत्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कछार पुलिस ने धोलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोलाखाल सीमा चौकी के सामने ढोलाखाल में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए एक पिकअप वाहन (एएस-01पीसी-8976) को रोका। वाहन से ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सैमुअल लहुंगडिम (27, मणिपुर) और एंडी कुकी (27, मणिपुर) के रूप में की गयी है।

तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बने विशेष रूप से गुप्त कक्ष से 30 काले पॉलीथीन में लिपटे पैकेट बरामद किये गये। जिसमें कुल तीन लाख याबा टैबलेट बरामद किये गये। प्रारंभिक जांच में मेथामफेटामाइन के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अवैध मादक पदार्थ मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से लाया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।--------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।