द इंडियन व्यू

कचूदरम में 50 लाख का मादक पदार्थ, 16.23 लाख नकद बरामद

कछार (असम) : डग्स के विरुद्ध अभियान में कछार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने कछार जिले के कचूदरम इलाके के बाउरिकांदी में एक महिला के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
1 min read
कचूदरम में 50 लाख का मादक पदार्थ, 16.23 लाख नकद बरामद

कछार (असम) : डग्स के विरुद्ध अभियान में कछार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने कछार जिले के कचूदरम इलाके के बाउरिकांदी में एक महिला के घर पर छापा मारा।

छापामारी के दौरान पुलिस ने महिला के घर से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की। पुलिस ने हेरोइन से भरे 6 साबुनदानी बरामद किए, जिनसे कुल 72 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

तलाशी के दौरान ड्रग्स तस्कर नजमा बेगम लस्कर के घर से 16 लाख 23 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि जब्त की गई हेरोइन की काला बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह नशीला पदार्थ पड़ोसी राज्य मिजोरम से तस्करी कर कछार में बिक्री के लिए लाया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।