ओलंपिक में स्क्वाश का पदार्पण भारतीय खेल के लिए मील का पत्थर : सौरव घोषाल
भारत के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में स्क्वाश को शामिल किये जाने को ऐतिहासिक पल बताते हुए बोला कि खेल के विकास के लिये बेहतर कोचिंग और ‘इकोसिस्टम’ को मजबूत बनाने की जरूरत है। हाल ही में…

भारत के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में स्क्वाश को शामिल किये जाने को ऐतिहासिक पल बताते हुए बोला कि खेल के विकास के लिये बेहतर कोचिंग और ‘इकोसिस्टम’ को मजबूत बनाने की जरूरत है।
हाल ही में विश्व प्रीमियर स्क्वाश के खेल कमिश्नर नियुक्त किये गए घोषाल ने कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मैने भारत के लिये 20 साल से ज्यादा पेशेवर स्क्वाश खेला है। यह उस सारे अनुभव को साथ लाने का दौर है और मुझे खुशी है कि वैश्विक स्तर पर योगदान दे पा रहा हूं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने दबाव के हालात को हमेशा मौके की तरह देखा है। यह खेल के लिये कुछ खास करने का मौका है।’’ स्क्वाश में भारत के बढते ग्राफ के बारे में घोषाल ने कहा ,‘‘ ताकत आंकड़ों में दिखती है। ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे तो चैम्पियन निकलेंगे। भविष्य भी उज्जवल दिख रहा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिनके पास आर्थिक मदद या सही मार्गदर्शन नहीं है। इससे उन्हें विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हमारे चार लड़के शीर्ष 50 में है और अनाहत सिंह शीर्ष 20 में है। सफलता से सफलता की प्रेरणा मिलती है और इससे पूरा इकोसिस्टम बेहतर होता है।’’
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में ओलंपिक के पदार्पण के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक पल होगा , सिर्फ भारत के लिये नहीं बल्कि विश्व स्क्वाश के लिये। ओलंपिक सबसे बड़ा मंच है और खेल में श्रेष्ठता की कसौटी भी।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत अच्छी बात है कि खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि यह काफी रोचक रहेगा। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ियों को 16 खिलाड़ियों के ड्रॉ में जगह मिलेगी।’’
सम्बंधित ख़बरें
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
