ओडिशा : सुभद्रा योजना की तीसरी किस्त आज कोरापुट में वितरित होगी
भुवनेश्वर/कोरापुट : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार को राखी पूर्णिमा के अवसर पर कोरापुट जिले के जयपुर में सुभद्रा योजना की तीसरी किस्त का वितरण करेंगे। एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 15 से अधिक लाभार्थियों…

भुवनेश्वर/कोरापुट : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार को राखी पूर्णिमा के अवसर पर कोरापुट जिले के जयपुर में सुभद्रा योजना की तीसरी किस्त का वितरण करेंगे। एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 15 से अधिक लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान करेंगे। इसके बाद, सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
शनिवार को एक ही चरण में लगभग एक करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में 5,000 रुपए जमा किए जाएंगे। सरकार ने उन महिलाओं को भी राशि देने की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्हें पहली दो किस्त नहीं मिली थीं। जानकारी के अनुसार, अब तक करीब दो लाख पात्र महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई हैं। इन्हें शामिल करने के लिए सरकार जल्द ही एक नया सर्वेक्षण शुरू करेगी।
इसके अलावा, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी 93,000 महिलाओं को पेंशन लाभ के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को भेजा गया है।
सुभद्रा योजना के तहत अब तक 1,65,087 महिलाओं को पहली किस्त और 98,82,092 महिलाओं को दूसरी किस्त मिल चुकी है। पहली किस्त पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर और दूसरी किस्त इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वितरित की गई थी।
सरकार ने निर्णय लिया है कि सुभद्रा योजना की सहायता राशि हर साल राखी पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाएगी। इसी के तहत आज तीसरी किस्त लाभार्थियों के खातों में जमा की जाएगी। यह योजना ओडिशा की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचे और कोई भी वंचित न रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभद्रा योजना महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और सरकार इसे और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
